Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने फिर दी भारत को धमकी, निज्जर की हत्या के लिए अमित शाह, एस जयशंकर और संजय वर्मा को दोषी ठहराया
Khalistani terrorist Gurpatwant Pannu again threatens India, blames Amit Shah, S Jaishankar and Sanjay Verma for Nijjar's murder

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने फिर दी भारत को धमकी, निज्जर की हत्या के लिए अमित शाह, एस जयशंकर और संजय वर्मा को दोषी ठहराया

पंजाब : खबर मिल रही है कि आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि सिख अभी तक हथियार उठाना भूले नहीं हैं। इतना ही नहीं, पन्नू ने कनाडा में मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा में हाई कमिशनर संजय वर्मा को दोषी ठहराया है।

खालिस्तानी आतंकियों द्वारा जारी वांटेड पोस्टर
खालिस्तानी आतंकियों द्वारा जारी वांटेड पोस्टर

प्राप्त जानकारी अनुसार पन्नू ने अमित शाह, एस जयशंकर और संजय वर्मा की फोटो लगाकर एक और पोस्टर जारी किया है। पोस्टर पर निज्जर की फोटो के नीचे तीनों की फोटो लगाकर वांटेड लिखा है। पन्नू ने कहा है कि इनकी सूचना देने वाले को 1.25 लाख डॉलर इनाम दिया जाएगा। साथ ही धमकी दी है कि यह तीनों खालिस्तानियों के निशाने पर हैं।


Leave a Reply