Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing पौंग बांध से छोड़ा गया पानी, लोगों को सतर्क रहने को कहा गया
water released from pong dam

पौंग बांध से छोड़ा गया पानी, लोगों को सतर्क रहने को कहा गया

बीबीएमबी प्रशासन द्वारा रविवार को पौंग बांध से पानी छोड़ दिया गया है। रविवार को शाम 4 बजे पौंग बांध के सभी 6 गेट एक-एक फुट खोलकर पानी छोड़ा गया । वर्तमान में पौंग बांध का जलस्तर 1370 फुट तक पहुंच चुका है तथा प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में भारी बारिश होने के चलते बीबीएमबी प्रशासन द्वारा पौंग बांध का पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया था। शाम करीब 4 बजे पौंग बांध के सभी 6 गेट एक-एक फुट खोल दिए हैं, जिससे स्पिलवे गेट्स के माध्यम से 4000 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। वहीं टरबाइनों के माध्यम से पहले ही 18300 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है और इस तरह से पौंग डैम में स्पिलवे व टरबाइनों के माध्यम से करीब 22300 क्यूसिक पानी पौंग बांध से छोड़ा गया है। इस संदर्भ में बीबीएमबी प्रशासन द्वारा एक पत्र जारी कर कांगड़ा प्रशासन सहित होशियारपुर प्रशासन को अलर्ट किया जा चुका है।

पौंग बांध के मुख्य अभियंता अरुण कुमार सिडाना ने कहा कि हिमाचल में आगामी दिनों में बारिश होने के आसार के चलते लोगों को अलर्ट कर पौंग बांध के 6 गेट खोले गए हैं और इससे किसी भी तरह का कोई नुक्सान नहीं होगा। अगर बारिश होती है तो पौंग बांध में और पानी आने की जगह बन जाएगी। इस बारे प्रशासन व लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।


Leave a Reply