Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में धुस्सी बांध में आई दरार, करीब 25 गांव बाढ़ से प्रभावित
Crack in Dhussi dam in Jalandhar, about 25 villages affected by floods

जालंधर में धुस्सी बांध में आई दरार, करीब 25 गांव बाढ़ से प्रभावित

जालंधर : खबर मिल रही है कि जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट में लोहियां इलाके में दो जगह धुस्सी बांध टूट गया है। इसकी वजह से आसपास के गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बांध में दरार लक्खे दियां छन्ना और नसीपरपुर में पड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बांध में रिसाव हुआ, जो कोशिशों के बावजूद भरा नहीं गया और कुछ देर बाद दरार पड़ने लगी, जिससे बांध टूट गया।

इससे शाहकोट के आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई। वहीँ एनडीआरएफ ने बचाव कार्य चलाया। आसपास के करीब 25 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हालात काफी नाजुक बन गए हैं , मेडिकल टीमों ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासन ने लोगों को निकालने में पूरी ताकत झोंक दी है।

जिला प्रशासन ने अब तक लगभग 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सभी को राहत केंद्रों में पहुंचाकर हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि सारा प्रशासन मिलकर राहत कार्यों में लगा हुआ है और स्थिति पर दिन-रात नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मुश्किल से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों के अलावा आर्मी व एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।

बता दे समाज सेवी संस्थाओं द्वारा राहत सामग्री भी भेजी जा रही है। लोगों के लिए लंगर व पैक फूड की व्यवस्था भी की गई है।


Leave a Reply