Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing एक्टिवा और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर ,सास-बहू की मौत , 3 साल का बच्चा गंभीर जख्मी
mother-in-law-and-daughter-in-law-killed-in-car-scooter-collision-three-year-old-grandson-injured

एक्टिवा और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर ,सास-बहू की मौत , 3 साल का बच्चा गंभीर जख्मी

जालंधर : जालंधर नेशनल हाईवे पर बल हुकमी गांव के पास भयानक एक्सीडेंट की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार कार और एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में एक्टिवा सवार सास-बहू की मौत हो गई जबकि 3 साल का बच्चा गंभीर जख्मी हो गया। गांववासियों के मुताबिक सास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बहू और पोते को सिविल अस्पताल नकोदर ले गए, जहां से जालंधर रेफर कर दिया गया तो रास्ते में बहू ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मल्लियां खुर्द की रहने वाली 25 साल की रूबी पत्नी गुरप्रीत सिंह अपने 3 साल के बेटे अर्णव और 56 साल की सास रशपाल कौर के साथ गांव से शाहकोट की तरफ जा रही थी।

इस दौरान शाहकोट से आ रही एक कार के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। रूबी और उनका बेटा अर्णव सड़क की तरफ गिर गए जबकि दूसरी तरफ गिरी सास रशपाल कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मिली जानकरी के मुताबिक जख्मी अर्णव को जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

 

 

source link


Leave a Reply