Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing अगर इस बार ‘तानाशाह’ सरकार फिर लौट आई तो नहीं होगा अगला चुनाव- ममता बनर्जी
If the 'dictatorial' government returns this time, there will be no next election - Mamta Banerjee

अगर इस बार ‘तानाशाह’ सरकार फिर लौट आई तो नहीं होगा अगला चुनाव- ममता बनर्जी

नेशनल न्यूज़  : तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘तानाशाह’ सरकार फिर से लौट आई, तो भविष्य में फिर चुनाव नहीं होगा। उन्होंने विपक्षी दलों की बैठक के बाद यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियां एकजुट हैं और मिलकर लड़ेंगी।

ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पटना से जो शुरू होता है, वह जनांदोलन का रूप लेता है। इसीलिए मैंने कहा था कि पटना से शुरुआत होनी चाहिए।” उन्होंने कहा, ‘‘हम एक हैं, हम मिलकर लड़ेंगे। आगे और बैठक होगी।”

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा की तानाशाही चल रही है, अत्याचार किया जा रहा है। निर्वाचित सरकार में राजभवन को वैकल्पिक सरकार बना दिया गया। अगर कोई कुछ बोलता है, तो उसके खिलाफ ईडी और सीबीआई लगा देते हैं। ” उन्होंने दावा किया कि अगर यह ‘तानाशाह’ सरकार लौट आई, तो भविष्य में फिर चुनाव नहीं होगा।


Leave a Reply