अमृतसर : ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल को गाइड करने वाले अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के अस्पताल में मौत हो गई है। उसे ब्लड कैंसर था और यह कैंसर की पहली स्टेज थी। जिसके कारण उसके शरीर में जहर फैल गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद अब उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। और वहां उसकी मौत हो गयी।
अवतार सिंह खांडा लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। इसके बाद एनआईए लगातार उसे भारत लाने की कोशिश में जुटा था। खांडा एनआईए की वांटेड लिस्ट में शामिल था। अमृतपाल से पहले ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को चलाने वाले दीप सिद्धू से भी खांडा की काफी अच्छी बातचीत थी। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।