वर्ल्ड न्यूज़ : खबर है कि कनाडा में स्टडी वीजा पर गए स्टूडेंट्स के फर्जी डॉक्यूमेंट्स मिलने के बाद उन्हें वहां से डिपोर्ट किया जा रहा है। एजेंटों की धोखाधड़ी का शिकार हुए छात्र-छात्राओं ने कनाडा बार्डर सर्विस एजेंसी एयरपोर्ट रोड मिसिसॉगा में पक्का मोर्चा लगा दिया है। छात्रों ने वहां पर खुले आसमान के नीचे अपना प्रोटेस्ट शुरू किया है।
700 स्टूडेंट्स काे डिपोर्ट करने के फैसले को वे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जिनके साथ फ्रॉड हुआ है, उन्हें कनाडा के शिक्षण संस्थानों में एडजस्ट किया जाए। बता दें कि फिलहाल करीब 200 स्टूडेंट्स की जांच चल रही है।