पंजाब : आपको बता दे बीते दिनों पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 35 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। वहीँ अब मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में पंजाब में कहीं भी बारिश रिपोर्ट नहीं की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के दिल्ली की तरफ बढ़ जाने के बाद अब पंजाब में गर्मी बढ़ने लगी है। बताया जा रहा है अगले गुरुवार तक पंजाब में तापमान 40 डिग्री के पार हो जाएगा। इतना ही नहीं, अगले रविवार तक कई शहरों का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया जाएगा।
सेहत विभाग ने भी इस दौरान अपने आप को गर्मी व सीधी धूप से बचाने की हिदायत दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार आने वाले दिनों में लगातार गर्मी बढ़ने के आसार हैं, लेकिन इस बीच एक दिन बारिश के आसार भी बन रहे हैं। पंजाब के कुछ हिस्सों में गुरुवार तो कुछ में रविवार बारिश के आसार बन रहे हैं। लेकिन इसकी संभावनाएं काफी कम हैं।