जालंधर : खबर है कि पंजाब के CM भगवंत मान से लिखित में मीटिंग का समय मिल जाने के बाद मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने अपनी कलम छोड़ हड़ताल वापस ले ली है। मुख्यमंत्री ने 6 जून को कर्मचारियों को उनकी मांगों पर विचार विमर्श करने के लिए बुलाया है। वहीँ अब कल से रोजाना की तरह फिर डीसी दफ्तर से लेकर तहसीलों तक सुचारु रूप से काम होगा।
बता दें कि कर्मचारियों ने आज से 23 मई तक कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान कर रखा था। कर्मचारियों कहना था कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने होटल कबाना में उनके साथ मीटिंग की थी और खुद उन्हें 17 मई को जालंधर में मीटिंग का समय दिया था। लेकिन जब वह होटल में मीटिंग करने के लिए पहुंचे तो उन्हें कहा गया कि मीटिंग फिक्स नहीं है।
इसके बाद कर्मचारियों में खासा रोष व्याप्त हो गया था। पिछले कल ही कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया था। यदि आज मीटिंग के लिए समय न मिलता तो सोमवार को कर्मचारियों ने अपनी संघर्ष के लिए रणनीति तय करनी थी। लेकिन सरकार ने उससे पहले-पहले ही कर्मचारियों को मीटिंग का समय देकर संघर्ष को ठंडा कर दिया ।
बता दे आज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण DC, SDM ऑफिस या फिर तहसील में कोई काम नहीं हुआ। जो लोग सुबह साढ़े 7 बजे काम करवाने के लिए आए थे, उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।