Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing भाजपा की जीत में मीडिया टीम निभाएगी अहम भूमिका : अनुराग ठाकुर
Media team will play an important role in BJP's victory: Anurag Thakur

भाजपा की जीत में मीडिया टीम निभाएगी अहम भूमिका : अनुराग ठाकुर

जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पंजाब भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी को शहरों के साथ-साथ गांवों में भी भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे पार्टी और कार्यकर्ता दोनों ही काफी खुश हैं। इसमें पंजाब बीजेपी की मीडिया टीम का भी अहम योगदान है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जालंधर में भाजपा पंजाब की मीडिया टीम के साथ बैठक के दौरान कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज के युग में मीडिया एवं सोशल मीडिया का एक बहुत बड़ा रोल है। उन्होंने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान-हितैषी व जन-हितैषी नीतियों तथा अपनी पार्टी का पक्ष जनता के समक्ष मजबूती से रखने में बुत सहायक सिद्ध हो रहे हैं और जनता उनके बारे में पढ़ व सुन कर जागरूक हो गई है। एक राजनीतिक पार्टी की नीतियों को किस तरीके से हम जन-जन तक पहुंचा सकते हैं, इसमें मीडिया व सोशल मीडिया का बुत बढ़ा रोल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ‘सबका साथ-सबका विकास’ के तहत सारे भारत में विकास के मार्ग प्रशस्त किए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को स्टार्ट-अप के माध्यम से नए उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, जिसका युवाओं द्वारा भरपूर लाभ लिया जा रहा है। देश को आत्म-निर्भर तथा विश्व-गुरु व विश्व-शक्ति बनाने के लिए ‘मेड इन इंडिया-मेक इन इंडिया’ के तहत सुई से लेकर जहाज़ तथा हथियारों का निर्माण भारत में शुरू किया गया है। ताकि विदेशों पर निर्भरता कम हो और विदेशों में रोज़गार की तलाश में जाने वाले प्रोफेशनल तथा अन्य युवाओं को देश में ही रोज़गार मिले। इस बारे में मीडिया व सोशल मीडिया ने मिलकर इस सब की जानकारी जनता व खास कर नौजवानों के समक्ष रखी और उससे प्रेरित होकर आज भारत विश्व के अग्रणी देशों में शुमार होने लगा है।भाजपा पंजाब के प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अपनी मीडिया टीम की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और केंद्रीय मंत्री को भरोसा दिलाया कि मीडिया टीम भाजपा की जीत के लिए दिन-रात काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस बैठक में प्रदेश मीडिया सह सचिव हरदेव सिंह उभा, सुनील सिंगला, लोकसभा क्षेत्र मीडिया प्रभारी अमित भाटिया और राघव खन्ना आदि भी उपस्थित थे।


Leave a Reply