नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट (ED) ने अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। जिसमें अब एक और आप नेता व पंजाब से सांसद राधव चड्ढा का नाम सामने आया है। ED ने इस चार्जशीट में कई बड़े खुलासे भी किए हैं। वहीं, राघव चड्ढा ने इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सफाई भी दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ED ने चार्जशीट के अनुसार मनीष सिसोदिया के PA अरविंद ने अपने बयान में राघव चड्ढा का नाम लिया है। अरविंद ने ED को जानकारी दी है कि डिप्टी सीएम सिसोदिया के घर पर एक बैठक हुई थी। जिसमें राघव चड्ढा, पंजाब के एक्साइज कमिश्नर, आबकारी अधिकारी और विजय नायर भी मौजूद थे। हालांकि चार्जशीट में राघव का नाम तो है, लेकिन आरोपी के तौर पर उन्हें नहीं जोड़ा गया है।
वहीँ सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि कुछ मीडिया चैनलों द्वारा उन्हें आरोपी ठहराया जा रहा है। यह गलत है। वह न तो आरोपी हैं, न गवाह और न ही शकी। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।