Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिमरजीत बैंस करेंगे BJP को सपोर्ट , जालंधर पहुंचे सिमरजीत बैंस ने की घोषणा
Simarjit Bains will support BJP, Simarjit Bains reached Jalandhar announced

सिमरजीत बैंस करेंगे BJP को सपोर्ट , जालंधर पहुंचे सिमरजीत बैंस ने की घोषणा

लुधियाना : लुधियाना से पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस ने जालंधर पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की है कि वे BJP को सपोर्ट करेंगे। सिमरजीत सिंह बैंस जालंधर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल अटवाल का समर्थन करेंगे। बता दे सिमरजीत बैंस लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख हैं।

बता दे सिमरनजीत सिंह मान के साथ राजनीतिक करियर शुरू करने वाले सिमरजीत सिंह बैंस, पहले सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में अकाली दल में शामिल हो गए थे। शिअद में उनके ऊपर कई आरोप लगते रहे। बैंस के खिलाफ तहसीलदार को कार्यालय में घुसकर मारपीट करने का भी मामला दर्ज हुआ था। अकाली दल द्वारा चुनाव टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

बाद में सिरमजीत सिंह बैंस और उनके भाई बलविंदर सिंह बैंस आजाद चुनाव लड़े और जीते भी गए थे। बैंस ने 2017 विधानसभा चुनाव में लोक इंसाफ पार्टी बनाई और आम आदमी पार्टी से गठजोड़ भी किया, लेकिन वह सिर्फ अपनी 2 सीटें ही बचा पाए थे। इस बार 2022 चुनाव में अकेले चुनाव लड़े, लेकिन झाड़ू की लहर के आगे टिक नहीं पाए और सभी सीटें हार गए।


Leave a Reply