Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing अरविंद केजरीवाल से CBI पूछताश का विरोध प्रदर्शन कर रहे AAP पार्टी के विधायकाें को हिरासत में लिया गया
AAP MLAs protesting against CBI questioning Arvind Kejriwal detained

अरविंद केजरीवाल से CBI पूछताश का विरोध प्रदर्शन कर रहे AAP पार्टी के विधायकाें को हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से CBI ऑफिस में पूछताछ जारी है। बता दे वहीं, अरविंद केजरीवाल से CBI की पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे AAP पार्टी के 6 से ज्यादा विधायकाें को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बता दे दिल्ली सरकार के कई मंत्री, पार्टी सांसद और पंजाब के CM भगवंत मान केजरीवाल को CBI ऑफिस तक छोड़ने पहुंचे थे। बाद में इन नेताओं ने CBI ऑफिस के बाहर ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद राघव चड्‌ढा और संजय सिंह समेत कई बड़े नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दिल्ली CM केजरीवाल से CBI की पूछताछ के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल भी मौजूद हैं।

राघव चड्‌डा ने भाजपा को कंस कहा
AAP नेता राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल को भगवान कृष्ण और भाजपा को कंस कहा है। उन्होंने कहा कि कंस जानता था कि भगवान श्री कृष्ण उसे खत्म कर देंगे और इसलिए उसने श्री कृष्ण को नुकसान पहुंचाने के लिए कई साजिशें रचीं। इसी तरह भाजपा जानती है कि आम आदमी पार्टी उनके पतन का कारण बनेगी।


Leave a Reply