Latest news
मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा

India Living News

Hot News
You are currently viewing सुखबीर बादल बोले- भगवंत मान झूठ बोलना बंद करें, गेहूं के नुकसान की नहीं हुई गिरदावरी
Sukhbir Badal said- Bhagwant Mann should stop lying, there was no Girdawari for loss of wheat

सुखबीर बादल बोले- भगवंत मान झूठ बोलना बंद करें, गेहूं के नुकसान की नहीं हुई गिरदावरी

जालंधर : आज जालंधर में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। वहीँ पत्रकारों को संबोधित करते हुए बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाया कि वह हर बात पर झूठ बोलते हैं। बादल बोले राज्य में बेमौसमी बरसात-ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई लेकिन अभी तक कहीं गिरदावरी नहीं हुई है।

बादल बोले यदि हफ्ते के अंदर गिरदावरी न हुई तो किसान मजबूरी में अगली फसल की तैयारी के लिए खेतों में बुआई कर देंगे। सरकार शायद इसी का इंतजार कर रही है ताकि उसे मुआवजा न देना पड़े। मुख्यमंत्री ने पिछले साल भी कपास और धान की फसल खराब होने पर भी मुआवजे की घोषणा की थी लेकिन एक पैसा नहीं मिला।

बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह दी है कि वह अब झूठ बोलना बंद कर दें। बादल ने कहा कि उन्होंने पंजाब के इतिहास में भगवंत मान जैसा लापरवाह मुख्यमंत्री नहीं देखा। उन्होंने कहा जहां-जहां केजरीवाल जाता है भगवंत मान उनके साथ हर कहीं पहुंच जाते हैं। पंजाब में किसानों की गेहूं की फसल तबाह हो गई और सूबे का मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल के साथ आसाम में घूम रहा है।


Leave a Reply