Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing नवजोत सिद्धू ने मूसेवाला के परिवार से की मुलाक़ात
Navjot Sidhu met Musewala's family

नवजोत सिद्धू ने मूसेवाला के परिवार से की मुलाक़ात

अमृतसर : नवजोत सिद्धू गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 2 घंटे तक मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से बातचीत की। इस मौके नवजोत सिद्धू ने अपनी सिक्योरिटी जेड प्लस से घटाकर वाई प्लस करने को लेकर कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, वहीं मेरे साथ हुआ। 13 बंदे (गनमैन) रह गए हैं। मैं छाती ठोक कर कहता हूं, मुझे मौत का भय नहीं है। नफा-नुकसान से ऊपर हूं। मेरी सिक्योरिटी वापस लेने से मैं चुप नहीं होऊंगा। सच की आवाज को बुलेट प्रूफ गाड़ी वापस लेने से दबा नहीं सकते।

इसके अलावा सिद्धू बोले पंजाब को यह दिखाने की कोशिश हो रही है कि यह सूबा बिजनेस करने और रहने के लायक नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि अंग्रेज यहां नौकरी करने आएंगे। जबकि उनके खुद के बच्चे बाहर हैं।

नवजोत सिंह का सिद्ध मूसेवाला से खास लगाव था। कांग्रेस में सिद्धू मूसेवाला को लाने वाले नवजोत सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही थे। सिद्धू को चुनाव में टिकट भी उन्हीं के कहने पर मिला था, लेकिन नवजोत सिंह के जेल जाने के 9 दिन बाद ही सिद्धू मूसेवाला का गैंगस्टर्स ने कत्ल कर दिया था।


Leave a Reply