Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतपाल सिंह की दूसरी वीडियो आई सामने , जानिए क्या कहा
Amritpal Singh along with his colleagues on hunger strike in Dibrugarh Jail

अमृतपाल सिंह की दूसरी वीडियो आई सामने , जानिए क्या कहा

पंजाब : आपको बता दे गुरूवार को अमृतपाल सिंह की दूसरी वीडियो सामने आई है। वहीँ इससे पहले भी उसकी एक वीडियो सामने आ चुकी है।

अमृतपाल सिंह ने इस वीडियो में कहा – पहले मैंने वीडियो के जरिए सिख संगतों को संबोधित किया था। जिसमें कुछ संगतों को शक था कि शायद वो वीडियो पुलिस की कस्टडी में बनी है। जिन्हें लगता है कि मैं भगोड़ा हो गया और अपने साथियों को छोड़ गया, कोई ऐसी गलतफहमी न रखे। मैं मरने से नहीं डरता। मुझे अगर वाहेगुरु ने इस घेरे से बाहर रखा है तो इसका मतलब है कि मैं अपनी कौम और अपने साथियों के लिए कुछ कर सकूं। आगे कहा जल्दी ही संसार के सामने भी प्रगट होंगे और समाज में घूमेंगे।

आगे कहा मैं उनमें से नहीं हूं कि देश छोड़कर बाहर भाग जाऊं और वीडियो डालकर बाहर से मैसेज दूं। जो बगावत के दिन होते हैं, उसे काटते हुए हमें बहुत कुछ झेलना पड़ता है। एक दिन में 20-22 मील सफर पैदल करना पड़ रहा है। खाना मिल गया तो ठीक वर्ना पानी पीकर गुजारा करना पड़ता है। बगावत के दिन काटने मुश्किल हैं, लेकिन मैं संगत को कहता हूं कि हमें चड़दीकलां में रहना है। इस रास्ते पर चलने से पहले ही हमें पता था कि यह कांटों भरी राह है।

आगे कहा मेरी संगतों से अपील है कि मैंने सरबत खालसा के लिए कॉल दी है। मेरी जत्थेदार से अपील है कि आपकी भी परीक्षा है। आप कौम के लिए कितना डटकर खड़े हो सकते हो?। अगर आपने वहीर निकालनी है तो अकाल तख्त से वहीर निकले और वह तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब में जाकर सरबत खालसा हो।

आगे कहा मैं सपने में भी भगोड़ा होने के बारे में नहीं सोच सकता। कईयों ने कहा कि मैंने केश कत्ल करा लिए, यह सब बुनियाद बातें हैं। केश कत्ल करवाने से पहले मैं सिर कटाने के बारे में सोच सकता हूं।

मेरी संगत से अपील है कि किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना है। हुकूमत से मैं न कल डरता था, न आज डरता हूं। संगत किसी भी गुमराह पूर्ण प्रचार में न आए।

अकाल तख्त जत्थेदार सरबत खालसा की कॉल दें, अगर वे नहीं देते तो यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी है। वह कौम के लिए क्या करने को गंभीर हैं क्या नहीं?। उन पर परिवारवाद की राजनीति करने का इल्जाम लगता है, उससे मुक्त होने का भी समय है।


Leave a Reply