Latest news
जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे मान-केजरीवाल, रिसर्च सेंटर के लिए 25 करोड़ रुपए सौंपे
Mann-Kejriwal reached Dera Sachkhand Ballan in Jalandhar

जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे मान-केजरीवाल, रिसर्च सेंटर के लिए 25 करोड़ रुपए सौंपे

जालंधर : आज जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। यहां उन्होंने रिसर्च सेंटर के लिए 25 करोड़ रुपए सौंपे। डेरा सचखंड बल्ला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सचखंड बल्लां की धरती बहुत पवित्र है। उन्होंने कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर कहते थे कि विद्या के बिना कोई देश तरक्की नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा शिक्षा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जा रहा है। रिसर्च सेंटर की पेमेंट भी जालंधर के प्रशासनिक अधिकारियों के खाते में आ चुकी है। पिछली सरकारों ने अपनों को ही लूटा है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोग पिछले सरकारों के धोखे में आ गए थे।

CM भगवंत मान ने कहा कि रिसर्च सेंटर बनाने में बेशक 100 करोड़ क्यों न लगें, आप सरकार पूरा सहयोग करेगी। इस रिसर्च सेंटर में विश्व स्तर की पढ़ाई होगी । उन्होंने कहा गरीबों के बच्चों को भी अब बेहतर पढ़ाई करने का मौका आप सरकार देगी। गरीबों के बच्चों में बहुत टैलेंट है, बस इन्हें मौका मिलना चाहिए।

इस मौके दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहिब अंबेडकर ने शिक्षा को सबसे अधिक महत्व दिया था। पंजाब में पिछली किसी सरकार ने शिक्षा पर काम नहीं किया। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के बच्चों को रोजगार देने और शिक्षा देने की जिम्मेदारी आप सरकार की है। अगले पांच वर्ष में पूरे पंजाब के स्कूलों को माडल स्कूल बनाएंगे।


Leave a Reply