जालंधर में शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=9199]
जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर रेलवे पर पिछली रात दिल्ली से आई शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाज़ी हुई। वहीँ इसके बाद रेलवे पुलिस ने ट्रेन पर पत्थर मारने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने इन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9:15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही जालंधर सिटी स्टेशन से अभी अमृतसर की तरफ निकली ही तो काजी मंडी के पास ट्रेन पर पथराव शुरू हो गया। हालांकि इस पथराव में किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन ट्रेन के शीशे टूट गए। ट्रेन स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। वहीँ रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शरारती तत्वों की तलाश शुरू की।
बता दे कि पुलिस को अपने मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि ट्रेन पर पथराव करने वाले काजी मंडी के थे। वहीँ जब पुलिस ने काजी मंडी में दबिश दी और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ इनसे पूछताछ के बाद इनके दो और साथियों को भी गिरफ्तार किया गया, हालाँकि इनका एक साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
[metaslider id=711]