Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिब्रगढ़ जेल क्यों भेजे गए अमृतपाल के साथी ?
Why were Amritpal's companions sent to Dibragarh Jail?

डिब्रगढ़ जेल क्यों भेजे गए अमृतपाल के साथी ?

अमृतसर : ऑपरेशन अमृतपाल के दौरान पंजाब पुलिस ने उसके पांच साथियों को असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल भेज दिया है। बता दे अब तक 207 लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया । बता दे पंजाब में सवाल उठा रहा था अमृतपाल के साथियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल क्यों भेजा जा रहा है? . अब खुफिया रिपोर्ट से इसके पीछे की वजह का खुलासा हो गया है।

मिली जानकारी मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को एक अहम इनपुट दिया था। इनपुट के मुताबिक अगर इन्हें पंजाब में रखा जाता है तो जेल ब्रेक कांड हो सकता था। खुफिया रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि अजनाला जैसी घटना को दोबारा भी अंजाम दिया जा सकता है। यही वजह है कि मुख्य पांच आरोपियों को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पंजाब पुलिस ने दलजीत सिंह कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह, भगवंत सिंह प्रधानमंत्री बाजेका और हरजीत सिंह शामिल है। इन सभी पर आरोप है कि ये माहौल खराब कर सकते थे। वहीं पकड़े गए कुछ लोगों के परिवारों का कहना है कि उनके परिवार के सदस्यों को बेवजह जेलों में बंद किया है।

बता दें कि 23 फरवरी को अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने पर अमृतपाल के हजारों समर्थकों ने धारदार हथियारों के साथ हमला कर दिया था। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस को अमृतपाल के एक साथी को छोड़ना पड़ा था।


Leave a Reply