Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing IG सुखचैन गिल ने किया बड़ा खुलासा, अमृतपाल सिंह भेष बदलकर भागा
IG Sukhchain Gill made a big disclosure, Amritpal Singh ran away in disguise

IG सुखचैन गिल ने किया बड़ा खुलासा, अमृतपाल सिंह भेष बदलकर भागा

चंडीगढ़ 21 मार्च (ब्यूरो) : अमृतपाल पर पंजाब पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। अमृतपाल को भागने में मदद करने वाले कई साथियों की पहचान कर पुलिस ने 4 लोगो को अरेस्ट किया है।

बड़ा खुलासा हुआ है कि पुलिस से भागते समय शाहकोट एरिया के चार लोगों ने उसकी मदद की। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अमृतपाल सिंह को वह नंगल अंबिया के गुरुद्वारा में ले गए थे। वहां अमृतपाल सिंह ने अपना हुलिया बदला।

आईजी ने बड़ा खुलासा किया है कि अमृतपाल ने गुरूद्वारा साहिब में जब कपड़े बदले उसके साथ तीन लोग और भी थे। उनकी पहचान हो चुकी है।

पंजाब के आई.जी. हैडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने ब्रेजा कार ज़ब्त की है, जिसमें अमृतपाल भागा था। कपड़े बदलने के पश्चात अमृतपाल मोटर साईकल से भागा।

बरामद कार से अमृतपाल के कपड़े, हथियार, वॉकी-टॉकी बरामद किए हैं। ब्रेजा कार मामले में शाहकोट के मनप्रीत मन्ना को गिरफ्तार किया है।

आई.जी. गिल ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की हैं। आईजी. गिल ने बताया कि ब्रेजा कार में अमृतपाल को भगाने वाले चार लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है।

आईजी. गिल ने बताया कि इस मामले में अब तक 154 लोग अरेस्ट हो चुके हैं. पंजाब के आईजी सुखचैन सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक है. जनता का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.


Leave a Reply