Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर : ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों के होंगे चालान – पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल
Jalandhar: Violators of traffic rules will be challaned - Police Commissioner Kuldeep Singh Chahal

जालंधर : ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों के होंगे चालान – पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल

CP कुलदीप सिंह चहल ने पुलिस लाइन में ट्रैफिक मुलाजिमों के साथ की मीटिंग 

जालंधर: पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने पुलिस लाइन में ट्रैफिक थाने में तैनात सभी फील्ड के मुलाजिमों के साथ मीटिंग की। सी.पी. ने मुलाजिमों की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द हल करने का भरोसा दिया। इस मौके उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों को न मानने वाले लोगों के चालान किए जाएं। ज्यादा फोकस बिना हैल्मेट, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, रेड लाइट जंप, बिना सीट बैल्ट पर होना चाहिए क्योंकि इन नियमों का उल्लघंन करने का मतलब अपने व दूसरों लोगों की जान खतरे में डालना है।

सी.पी. ने कहा कि पटाखे चलाने वाले बुलेट मोटरसाईकल के नंबर नोट किए जाएं और उनके ज्यादा से ज्यादा चालान काटे जाएं। सी.पी. ने कहा कि प्रैशर हॉर्न वालों को भी न बक्शा जाए, वह भी सड़क हादसों का कारण बनते हैं। इसके अलावा सी.पी. ने आदेश दिए हैं कि शहर के चौराहों पर से भिखारियों को हटाने का ट्रैफिक पुलिस प्रबंध करे , क्योंकि वह रेड लाइट होने पर वाहन को घेरे खड़े रहते हैं जिस कारण जाम लगता है , इससे ट्रैफिक बिना किसी रुकावट चलता रहे।

उन्होंने कहा कि सारे ट्रैफिक मुलाजिम लोगों के साथ अच्छा व्यावहार करें और अगर किसी ने नियमों का उल्लघंन किया है तो प्यार से उसको समझा कर चालान काट दिया जाए।


Leave a Reply