Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing सीआईए स्टाफ़ की टीम ने नशा तस्कर को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार
CIA staff team arrested drug smuggler with heroin

सीआईए स्टाफ़ की टीम ने नशा तस्कर को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

जालंधर  : पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के आदेशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा और उनकी टीम के एसीपी परमजीत सिंह की अगुवाई पर अशोक कुमार शर्मा इंचार्ज सीआईए स्टाफ़ की टीम ने एक नशा तस्कर को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।आप को बता दें कि माता रानी चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इस नाकेबंदी के दौरान बबरीक चौक की ओर से काले रंग की बाइक पीबी 38 डी 2702 हीरो एचएफ डिलक्स पर सवार युवक को शक के आधार पर रोका और उसकी तालाशी ली। तालाशी दौरान युवक से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आऱोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ पड्डा पुत्र तलविंदर सिंह निवासी खडूर साहिब, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।


Leave a Reply