Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बिजली घर के बाहर रेहड़ी लगाने वाले दंपति के साथ हुई मारपीट
A couple who were street hawkers outside the power house in Jalandhar were assaulted.

जालंधर में बिजली घर के बाहर रेहड़ी लगाने वाले दंपति के साथ हुई मारपीट

जालंधर : जालंधर के सराभा नगर में स्तिथ बिजली घर के बाहर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले दंपति के साथ मारपीट की खबर है। रेहड़ी लगाने वाले मोहन प्रकाश ने बताया वह सराभा नगर में स्तिथ बिजली घर के बाहर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता है। रविवार 29 जनवरी को रात करीब 8 बजे वह अपनी रेहड़ी पर था और उसकी पत्नी भी वहीँ मौजूद थी। उसने बताया सनी नामक युवक अपने एक साथी के साथ वहां आया और बिना कोई बात किये उसके साथ मारपीट करने लगा जिसमे उसकी पत्नी भी घायल हो गई , इसके बाद सनी और उसका साथी वहां से भाग गए।

मोहन ने बताया इसके बाद उसने थाना न. 8 में शिकायत दी है. मोहन का कहना है सनी बिजली घर में काम करता था। करीब 4 महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था। पीड़ित मोहन ने कहा हालाँकि सनी के साथ उसकी कोई रंजिश नहीं थी फिर भी उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी पर बनती कार्यवाही की मांग की है।


Leave a Reply