Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में एक किलो हेरोइन, पिस्तौल व मैगजीन समेत कार सवार 3 तस्करों को रूरल पुलिस ने किया अरेस्ट
3-smugglers-arrested-in-jalandhar-including-one-kg-of-heroin-pistol-and-magazine

जालंधर में एक किलो हेरोइन, पिस्तौल व मैगजीन समेत कार सवार 3 तस्करों को रूरल पुलिस ने किया अरेस्ट

जालंधर : जालंधर में रूरल पुलिस ने कपूरथला के 3 तस्करों को एक किलो हेरोइन व मैगजीन समेत अरेस्ट किया है। इनमें एक तस्कर कुछ दिन पहले ही इरादा कत्ल के केस में जमानत पर बाहर आया था। तस्करों को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसमें उनसे हेरोइन लाने व उसकी डिलीवरी लेने वाले तस्करों के बारे में पता लगाया जाएगा।

SSP नवीन सिंगला ने बताया कि SP डिटेक्टिव मनप्रीत सिंह व DSP शाहकोट दविंदर सिंह की अगुवाई में थाना शाहकोट के SI बलकार सिंह ने मेन हाइवे सतलुज दरिया पुल पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वहां मोगा की तरफ से आई कार नंबर PB09AG9419 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जिसमें से पुलिस को एक किलो हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा कार के डैशबोर्ड से एक पिस्तौल व मैगजीन भी बरामद की गई।

पकड़े गए नशा तस्करों की पहचान कपूरथला के गांव लाटियांवाल के हंसराज सिंह उर्फ हंस, कुलबीर सिंह उर्फ लक्खा व बलविंदर सिंह उर्फ गोपी के तौर पर हुई।

 

 

source link


Leave a Reply