Latest news
रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की AAP सरकार द्वारा जालंधर में 32 मोहल्ला क्लीनिक लोगों को समर्पित
Punjab's AAP government dedicates 32 mohalla clinics to people in Jalandhar

पंजाब की AAP सरकार द्वारा जालंधर में 32 मोहल्ला क्लीनिक लोगों को समर्पित

जालंधर : पंजाब की AAP सरकार की तरफ से जालंधर में प्राइमरी हेल्थ केंद्रों में 32 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए गए। इन क्लीनिकों में 26 ग्रामीण क्षेत्रों में और 6 शहरी क्षेत्रों में स्थापित किए गए है, जहां प्रशिक्षण के बाद स्टाफ को तैनात किया गया है।बता दे जिले में 46 आम आदमी क्लीनिक बनने हैं, लेकिन 14 का काम अभी पूरा ना होने के कारण समर्पित नहीं हो पाए।

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अपने क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की। बस्ती दानिशमंदा में विधायक शीतल अंगुराल, गांव धनोवाली में विधायक रमन अरोड़ा और करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने गांव रंधावा मसंदा में आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किया।

गांव धनोवाली में विधायक रमन अरोड़ा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर अमित महाजन व सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा की उपस्थिति में क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि इसके शुरू होने से आसपास के कई गांवों के निवासियों को सेहत सेवाएं, मुफ्त दवाइयां और जांच की सुविधा मिलेगी।

इन स्थानों पर शुरू हुए आम आदमी क्लिनिक
पीएचसी अरजनवाल, रायपुर-रसूलपुर, जंडियाला, रुड़का कलां, पंडोरी निझरा, बुटरां, उग्गी, दयालपुर, दुसांझ कलां, नगर, बोलिना, जमशेर खास, रायपुर फराला, गोराया, बालोकी, गिद्दरपिंडी, लसूरी, बिलगा, कोट बादल खां, तलवण, मौ साहिब, चिट्टी, रंधावा मसंदा, मल्लियां कलां, सरीह, रुपेवाली, धनोवाली, भारगो कैंप, दकोहा, नागरा, गांधी नगर और बस्ती दानिशमंदा शामिल है।


Leave a Reply