Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जम्मू कश्मीर में जोरदार बारिश के चलते भारत जोड़ो यात्रा रोकी गई , 27 जनवरी से होगी फिर शुरू
Bharat Jodo Yatra stopped due to heavy rains in Jammu and Kashmir, will resume from January 27

जम्मू कश्मीर में जोरदार बारिश के चलते भारत जोड़ो यात्रा रोकी गई , 27 जनवरी से होगी फिर शुरू

श्रीनगर : खबर है कि जम्मू कश्मीर के रामबन में जोरदार बारिश के बाद फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रद्द कर दी गई है। बता दे कि लैंडस्लाइड और भारी बारिश के कारण कई सड़कें ब्लॉक हो गईं। इसी वजह से यात्रा का दूसरा चरण रद्द कर दिया गया। मामले की जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि रिपब्लिक डे पर अवकाश रहेगा और यात्रा फिर से 27 जनवरी की सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

बता दे भारत जोड़ो यात्रा का आज 131वां दिन है। कांग्रेस के शेड्यूल के तहत 25 जनवरी यानी आज सुबह 8 बजे से यात्रा रामबन से शुरू हुई। प्लान के मुताबिक, इसे खोबाग क्षेत्र में जाकर रुकना था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। यात्रा 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचकर खत्म होगी।

भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, UP, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर तक पहुंची। राहुल की यह यात्रा करीब 3570 किमी है।


Leave a Reply