जालंधर : जालंधर में सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद उनके घर पूर्व डिप्टी सीएम एवं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पहुंचे और जताया शोक। उनके अलावा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं सांसद परनीत कौर भी शोक जताने पहुंचीं। आपको बता दे सांसद संतोख चौधरी की फिल्लौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी।
सुखबीर बादल ने संतोख चौधरी की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि सांसद संतोख चौधरी एक मझे हुए राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान भी थे। वह जमीन से उठे हुए इंसान थे और लोगों के सब दुख दर्द समझते थे। पटियाला से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने कहा कि संतोख चौधरी के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता था।