Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान ने आदमपुर और हलवारा एयरपोर्ट को लेकर दिए यह आदेश
CM Bhagwant Mann gave this order regarding Adampur and Halwara airport

CM भगवंत मान ने आदमपुर और हलवारा एयरपोर्ट को लेकर दिए यह आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर लोगों को आ रही मुश्किलों को देखते हुए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि आने वाली मार्च के अंत तक आदमपुर (जालंधर) एयरपोर्ट से घरेलू उड़ाने से फिर से शुरू की जाएं। मिली जानकारी के अनुसार आज शहरी उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक हुई जिसमें सी.एम. मान ने कहा की उड़ानें बंद होने से प्रवासी भारतियों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। जल्द से जल्द इस एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू करने को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उड़ाने दोबारा शुरू होने से इस क्षेत्र को बाकी देशों से सीधा सम्पर्क की सुविधा हासिल होगी।

वहीँ इसके साथ CM मान ने हलवारा एयरपोर्ट पर में सिविल टर्मिनल के निर्माण के काम को भी 3 महीने के अंदर-अंदर निपटाने के आदेश जारी किए हैं। पंजाब सरकार सिविल एयर टर्मिनल के लिए पहले ही 50 करोड़ रुपए जारी कर चुकी है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही पंजाब को आर्थिक विकास को बढ़ावा होगा। सी.एम. मान ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग को इन एयरपोर्ट तक मार्गों के निर्माण का काम जल्द से जल्द करने के लिए कहा है।


Leave a Reply