Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing किसानों ने तीन घंटे के लिए लाडोवाल टोल प्लाजा रखा फ्री
Farmers kept Ladowal toll plaza free for three hours

किसानों ने तीन घंटे के लिए लाडोवाल टोल प्लाजा रखा फ्री

लुधियाना : खबर है कि भारतीय किसान यूनियन उगराहां से जुड़े किसानों ने मजदूर-किसान संघर्ष कमेटी का साथ देते हुए गुरुवार को तीन घंटे के लिए पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री रखा। किसानों ने टोल प्लाजा को बंद रखने की कॉल पहले ही दे रखी थी। इस दौरान किसी भी आने-जाने वाले वाले वाहन की टोल प्लाजा पर पर्ची नहीं काटने दी गई।

किसान नेता बलवंत सिंह व कुलदीप सिंह गुज्जरवाल ने कहा कि किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पिछले करीब डेढ़-दो महीने से टोल प्लाजा और डीसी दफ्तरों में धरना देकर बैठी हुई है, लेकिन न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार के कान पर जूं सरक रही है। जोगिंदर सिंह उगराहां के आह्वान पर मजदूर-किसान संघर्ष कमेटी के समर्थन में उतरी है।

किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो आंदोलन समाप्ति के समय उनके साथ समझौते किए थे, अब उनसे वह पीछे हट रही है। मांगी गई मांगों को मानने में आनाकानी कर रही है। यही हाल प्रदेश सरकार का भी है। उन्होंने कहा कि पंजाब का सबसे महंगा टोल सांकेतिक तौर पर तीन घंटे के लिए बंद करके अल्टीमेटम दिया गया है। यदि सरकार ने मांगे न मानी तो टोल प्लाजा पक्के तौर पर ही बंद कर दिया जाएगा।


Leave a Reply