Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान पत्नी सहित श्री फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में हुए नतमस्तक
CM Bhagwant Mann bowed down at Fatehgarh Sahib Gurdwara along with his wife

CM भगवंत मान पत्नी सहित श्री फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में हुए नतमस्तक

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के CM भगवंत मान मंगलवार को शहीदी जोड़ मेल के दूसरे दिन गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में पत्नी सहित नतमस्तक हुए और छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को श्रद्धांजलि भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज़ालिम मुग़ल शासन के खिलाफ़ लड़ते हुए छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने इस स्थान पर माता गुजरी जी समेत शहादत दी। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थान न केवल सिख भाईचारे के लिए, बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है। भगवंत मान ने कहा कि इस महीने को समूचे पंजाब में ‘शोक के महीने’ के तौर पर मनाया जाता है, क्योंकि इन दिनों के दौरान छोटे साहिबज़ादों को जिंदा दीवारों में चिनवाया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दसमेश पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने छोटी उम्र में शहादत दी।भगवंत मान ने कहा कि छोटे साहिबज़ादों द्वारा इतनी छोटी उम्र में दिए गए बलिदान की दुनिया के इतिहास में कहीं कोई अन्य मिसाल नहीं मिलती। भगवंत मान ने कहा कि युवा पीढ़ियों को इस बेमिसाल बलिदान के बारे में जानना और इससे देश की सेवा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।


Leave a Reply