Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में निहंग सिहंगों ने खोखो से सिगरेट-तंबाकू के पैकेट बाहर फेंक लगाई आग , पुलिस आई हरकत में
In Jalandhar, Nihang singh threw cigarette-tobacco packets out of the hollows, the police swung into action

जालंधर में निहंग सिहंगों ने खोखो से सिगरेट-तंबाकू के पैकेट बाहर फेंक लगाई आग , पुलिस आई हरकत में

जालंधर : खबर है कि जालंधर में निहंग सिहंगों ने खोखो से सिगरेट-तंबाकू के पैकेट बाहर फेंक उन्हें आग लगाई। मिली जानकारी अनुसार बुधवार को पांच-छह निहंग तलवारें और भाले लेकर गुरु तेग बहादुर नगर में मैनब्रो चौक के पास पहुंचे और सिगरेट-पान के खोखे तोड़ डाले। वहीँ निहंगों सिहंगों ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के रास्ते में जो सिगरेट-तंबाकू बेचने वाले खोखे-दुकानें मिली हैं उन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हमने इन लोगों से अपील की है कि यह तंबाकू, सिगरेट का काम छोड़कर कोई और काम धंधा कर ले जैसे चाय, बच्चों का समान बेचने का काम कर लें।

वहीँ इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरु तेग बहादुर नगर में पान-सिगरेट-तंबाकू के खोखे तोड़ने के मामले में 4 निहंग सिंहों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी जालंधर जगमोहन सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस कंट्रोल से सूचना मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पीड़ित के ब्यान पर जांच शुरू की गयी। जिसके बाद तीन सिख युवक तरनतारन और एक लांबड़ा (जालंधर) से जो यहाँ तोड़फोड़ करने के लिए आए थे उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं।


Leave a Reply