Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing कैंप के माध्यम से स्व-रोजगार के लिए दिया जाएगा 50 लाख रुपए तक का कर्ज : डिप्टी कमिश्नर
Jalandhar Deputy Commissioner cracks down on fraudulent travel agents, suspends licenses of 239 immigration consultants and 129 IELTS centers

कैंप के माध्यम से स्व-रोजगार के लिए दिया जाएगा 50 लाख रुपए तक का कर्ज : डिप्टी कमिश्नर

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि जिले में बेरोजगार युवाओं को स्व-रोजगार शुरू करने में मदद करने के लिए 7 दिसंबर को विशेष कैंप लगाया जाएगा और सब्सिडी पर 50 लाख रुपए तक का कर्ज मुहैया करवाया जाएगा। कैंप के संबंध में डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह कैंप जिला उद्योग केंद्र द्वारा 7 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक स्मार्ट किड्ज स्कूल 418 कालिया कॉलोनी में लगाया जाएगा, जहां जिला उद्योग केंद्र व बैंकों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को कैंप में भाग लेकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ लेने का न्योता दिया । उन्होंने कहा कि इस योजना के अधीन उद्योग स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपये तक के कर्ज की सुविधा और सेवा इकाई के लिए 20 लाख रुपये तक के कर्ज की सुविधा है। बता दे कि जनरल वर्ग के लिए शहरी क्षेत्र में 15 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 25 प्रतिशत की सब्सिडी की सुविधा है। इसी तरह, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग आवेदकों के लिए शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत की सब्सिडी की सुविधा है।


Leave a Reply