Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर इस मामले में बना पंजाब का अग्रणी जिला, DC घनश्याम थोरी ने प्रशासन की पूरी टीम को दी बधाई
First pilot project started to book Kovid vaccine online in Punjab

जालंधर इस मामले में बना पंजाब का अग्रणी जिला, DC घनश्याम थोरी ने प्रशासन की पूरी टीम को दी बधाई

जालंधर : जालंधर निवासियों को नागरिक सेवाएं प्रदान करने को यकीनी बनाने की तरफ एक और कामयाबी प्राप्त करते हुए सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत मानक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य भर में सबसे अधिक लोगों की रजिस्ट्रेशन और ई-कार्ड जनरेट करने में जालंधर जिले ने पहला रैंक प्राप्त कर लिया है।

डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने कहा कि सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जालंधर के पास 2.62 लाख परिवारों को रजिस्टर्ड करने का लक्ष्य था, जिसमें से अब तक 2.14 लाख परिवारों को रजिस्टर्ड करके ई-कार्ड बनाऐ जा चुके हैं। उन्होनें बताया कि अब तक जिलो में 4.75 लाख कार्ड व्यक्तिगत कार्ड बनाऐ जा चुके हैं, यह कुल लाभ लाभपात्रों का लगभग 81.8 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जालंधर की तरफ से इस विशेष उपलब्धी को पिछले 3 महीनों दौरान पूरी लगन और मेहनत से काम करते हुए प्राप्त किया गया है।

जिला प्रशासन की पूरी टीम को इस प्राप्ति पर बधाई देते हुए डीसी ने कहा कि यह कामयाबी जिला प्रशासन की पूरी टीम की सख्त मेहनत और प्रयत्नों से प्राप्त की जा सकी है।

 

source link


Leave a Reply