Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के रैणक बाजार में घुसा जंगली सांभर , काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा
Wild sambar entered Jalandhar's Rainak bazar

जालंधर के रैणक बाजार में घुसा जंगली सांभर , काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा

जालंधर : आज महनगर जालंधर में एक जंगली सांभर भटक कर पहुंच गया। सांभर शहर के बीच में स्थित सबसे तंग गलियों वाले रैणक बाजार में भटकता हुआ पहुंचा। वहीँ सुबह जब लोगों ने सांभर को देखा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ आई। भीड़ को देखकर सांभर सहम गया और एक गली में दुबक कर बैठ गया।

सांभर के बज़ार में घुसने के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। साथ ही लोगों ने इस बारे में इलाके के पार्षद शौरी चड्ढा को भी सूचना दी। पार्षद शैरी तुरंत अपने समर्थकों के साथ सांभर को बचाने के लिए रस्सियों का जाल लेकर मौके पर पहुंचे। सांभर कई बार जाल डाला गया। लेकिन सांभर पकड़ में नहीं आया। इस दौरान सांभर ने एक युवक पर भी छलांग लगाई जिससे युवक निचे गिर गया।

काफी मशक्कत के बाद सांभर को काबू किया गया। सांभर को जाल और रस्सियों के साथ बांध कर कर रेस्क्यू कर वन विभाग के कर्मचारी अपने साथ पशु औषधालय में ले गए।


Leave a Reply