चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने मान सरकार और DGP पंजाब गौरव यादव पर गन कल्चर की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की खरड़ से MLA अनमोल गगन मान की पुलिस की वर्दी में पिस्टल पकड़े एक फोटो ट्वीट की। साथ ही पूछा है कि असली DGP कौन है? अभी तक फोटो डिलीट न करने वाली मंत्री अनमोल गगन मान या फिर आदेश जारी करने वाले DGP पंजाब?
मजीठिया ने DGP पंजाब गौरव यादव पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पूछा कि गन कल्चर मामले में 4 दिन बाद भी मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने पूछा की दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है और आम लोगों पर ही केस क्यों दर्ज किए जा रहे हैं।