Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार के कत्ल मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 शूटरों को गिरफ्तार
Delhi Police Special Cell arrested 4 shooters in the murder of Dera premi Pradeep Kumar

डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार के कत्ल मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 शूटरों को गिरफ्तार

फरीदकोट : कोटकपूरा में हुए डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार उर्फ राजू के कत्ल मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने फरीदकोट के दो संदिग्ध युवकों के घर पर दबिश देकर वहां से मोबाइल कब्जे में लिया है। बता दे वीरवार को अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर प्रदीप का कत्ल कर दिया था।

हमले में प्रदीप के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी हाकम सिंह व पूर्व पार्षद अमर सिंह को भी गोली लगी थी। ये दोनों जीजीएस मेडिकल कालेज में उपचाराधीन हैं। हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस ने फरीदकोट शहर में दो संदिग्ध युवकों के घरों पर दबिश दी है।

सादिक रोड पर रहने वाले भूपिंदर सिंह गोल्डी और मनप्रीत सिंह मनी पर घर छापामारी की गई है। दोनों ही युवक पिछले 5 दिनों से गायब हैं और नशा करने के आदी हैं। गोल्डी के परिवार का दावा है कि वह चार-पांच दिन से घर में नहीं है। पुलिस उन्हें बेवजह परेशान न करे। अगर उसने कुछ गलत काम किया है तो उसको उसकी सजा जरूर मिले। पुलिस उनके घर से मोबाइल सहित कुछ अन्य सामान साथ लेकर गई है।


Leave a Reply