Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में चालान काटने को लेकर पुलिस कर्मी से उलझा युवक

जालंधर में चालान काटने को लेकर पुलिस कर्मी से उलझा युवक

जालंधर : खबर मिली है कि शहर के नकोदर चौक पर सरेआम एक युवक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के साथ उलझ पड़ा और हाथापाई पर उतर आया। मिली जानकारी अनुसार यहां एक युवक ने सड़क पर अपनी कार पार्क कर रखी थी। वहीँ चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बत्तियां भी लगी हुई हैं और सड़क पर रॉन्ग पार्किंग के कारण ट्रैफिक में व्यवधान पड़ रहा था। जिसे देखकर वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस मुलाज़िम ने आसपास गाड़ी वाले के बारे में पूछा।

जब गाड़ी का मालिक नहीं मिला तो ट्रैफिक पुलिस मुलाज़िम ने गाड़ी पर चिपकाने के लिए स्टिकर चालान बना दिया। लेकिन अभी ट्रैफिक पुलिस मुलाज़िम कार पर इसे चिपकाने वाले ही थे कि इतने में कार के पास एक युवक आ पहुंचा। वह उनके साथ बहस करने लगा। बहस करते-करते वह ट्रैफिक पुलिस मुलाज़िम के साथ हाथापाई पर उतर आया।

युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस मुलाज़िम ने उसे थप्पड़ मारा है , हालांकि चालान काटने वाले पुलिस मुलाज़िम ने कहा कि उसने थप्पड़ नहीं मारा बल्कि ये युवक चालान की वजह से उलझ रहा है।


Leave a Reply