Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing आर्मी का जवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी, FIR दर्ज
Army jawan was sending intelligence to Pakistani intelligence agency ISI, FIR registered

आर्मी का जवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी, FIR दर्ज

अमृतसर : बड़ी खबर है कि अमृतसर रूरल पुलिस ने एक आर्मी जवान के खिलाफ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को जानकारियां देने का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार अमृतसर रूरल पुलिस ने यह कार्रवाई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की सूचना के आधार पर की। फिलहाल आरोपी आर्मी जवान को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

DSP अटारी परवेश चोपड़ा ने जानकारी दी कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने आर्मी जवान उत्तर प्रदेश के गांव उसाराह रसूलपुर निवासी मनोज चौधरी के बारे में इनपुट दी थी। उनकी इनपुट के अनुसार मनोज अमृतसर में तैनात है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए एजेंट का काम कर रहा है।उन्होंने कहा मनोज वॉट्सऐप व सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय फौज की जानकारी और संवेदनशील जगहों की तस्वीरें व नक्शे भी भेज रहा है।


Leave a Reply