Latest news
कलह के चलते गुस्से में आये पति ने पहले पत्नी को मारी गोलियां, फिर खुद की आत्महत्या हिमाचल : चलती बस के ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा , बस पलटी AAP पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी दिक्कते , दो केस हुए दर्ज महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा 50 लाख रिश्वत देते गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर भेजे गए
Former Punjab minister Sunder Sham Arora arrested for giving 50 lakh bribe, sent on 3-day remand

पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा 50 लाख रिश्वत देते गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर भेजे गए

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब विजिलेंस के AIG को रिश्वत देने के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस अधिकारी को एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी, 50 लाख रुपए एडवांस लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अरोड़ा पहले कांग्रेस में थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते मंत्री रहे। कैप्टन को हटाने के बाद कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली।

बता दे कि पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर विजिलेंस ब्यूरो (VB) के एक सहायक महानिरीक्षक (AIG) को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने का आरोप है। ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मंत्री के खिलाफ मनमोहन कुमार के बयान पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत FIR दर्ज की गई है।

मुख्य निदेशक ने बताया कि AIG मनमोहन कुमार ने शिकायत की है कि अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ दर्ज सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपए की पेशकश की। पूर्व मंत्री ने अगले दिन 15 अक्टूबर को 50 लाख रुपए और बाद की तारीख में शेष राशि का भुगतान करने की पेशकश की है। इस मामले में अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

विजिलेंस अधिकारी को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने की पेशकश के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 3 दिन की विजिलेंस रिमांड पर भेज दिया गया। 19 अक्टूबर को दोबारा उन्हें पेश किया जाएगा।


Leave a Reply