Latest news
सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी गायिका जेनी जोहल के गाने ”लेटर टू सीएम” गीत को यूट्यूब ने हटाया
YouTube removes song "Letter to CM" by Punjabi singer Jenny Johal

पंजाबी गायिका जेनी जोहल के गाने ”लेटर टू सीएम” गीत को यूट्यूब ने हटाया

चंडीगढ़ : खबर है कि जेनी के गाने ”लेटर टू सीएम” गीत को यूट्यूब ने हटा दिया है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर रिलीज हुए इस गीत ने पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। मामले में इंसाफ की मांग करते पंजाबी गायिका जेनी जोहल के इस गीत को कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीँ इस गीत को यूट्यूब पर कॉपीराइट बैकग्राउंड के आधार पर ब्लॉक कर दिया गया है।

वहीँ विपक्ष अपनी आवाज बुलंद करते हुए जेनी के समर्थन में खड़ा हो गया है। ‘लेटर टू सीएम’ शीर्षक से जारी इस गीत में जेनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सीधे पूछा है कि सिद्धू की हत्या को चार महीने बीत चुके हैं, बताओ इंसाफ कहां है। जेनी के इस नए गीत के बोल हैं- साडे घर उजड़ गए, तुहाडे घर गूंजण शहनाइयां।

पंजाबी गायिका ने गीत के बोल में मूसेवाला की सुरक्षा घटाए जाने की खबर मीडिया में लीक होने का मुद्दा भी उठाया है। यह गाना यूट्यूब पर शनिवार को ही रिलीज हुआ और शुरुआती 11 घंटों में इसे 97,000 से ज्यादा लोगों ने देखा, जिसकी संख्या अब एक लाख से पार हो गई है। वहीँ इस गीत को बैन करने के बाद विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।


Leave a Reply