Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस की बड़ी लापरवाही – गैंगस्टर दीपक टीनू पुलिस कस्टडी से फरार
Big Negligence of Punjab Police - Gangster Deepak Tinu absconding from police custody

पंजाब पुलिस की बड़ी लापरवाही – गैंगस्टर दीपक टीनू पुलिस कस्टडी से फरार

मानसा (ब्यूरो) : खबर है कि पंजाब पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है कि गैंगस्टर दीपक टीनू पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। वहीँ गैंगस्टर दीपक टीनू के पुलिस कस्टडी में से फरार होने के मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में मानसा के सी.आई.ए. इंचार्ज प्रितपाल सिंह पर गाज गिरी है। पंजाब सरकार ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वहीं सी.आई.ए. इंचार्ज प्रितपाल सिंह को बर्ख्सात कर दिया है। वहीं पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने पुलिस प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दें कि आज गैंगस्टर दीपक टीनू मानसा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, जिसके बाद पंजाब की राजनीति में काफी बवाल मच गया था। हर तरफ पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन की आलोचना हो रही थी। इसी मामले पर कड़ा एक्शन लेते हुए पंजाब सरकार ने लापरवाह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ उक्त कार्रवाई की है। पुलिस गैंगस्टर टीनू को रात के समय एक प्राइवेट गाड़ी में लेकर जा रही थी जिस दौरान वह फरार हो गया। दीपक टीनू को कपूरथला पुलिस प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आई थी। फिलहाल पुलिस ने राज्य भर में अलर्ट जारी कर दिया है तथा राज्य की सीमाओं को सील कर दिया है ताकि फरार आरोपी राज्य से बाहर न जा सके।


Leave a Reply