Latest news
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में तीन अक्तूबर को रेल रोकेंगे किसान
Farmers will stop rail on October 3 in Punjab

पंजाब में तीन अक्तूबर को रेल रोकेंगे किसान

अमृतसर : बड़ी खबर है कि एक बार फिर किसान आंदोलन की राह पर नज़र आ रहे है। बता दे कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने तीन अक्तूबर को पंजाब भर में रेल रोकने का एलान किया है। कमेटी ने कहा कि पंजाब व केंद्र की सरकारें किसानों की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। मजबूरन किसानों को रेल रोको आंदोलन करना पड़ रहा है। राज्य में करीब दो दर्जन स्थानों पर किसान ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के राज्य महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब के किसान तीन अक्तूबर को तीन घंटे रेल सेवा ठप रखेंगे। किसानों का विरोध कुछ दिन पहले केंद्र सरकार के बिजली से संबंधित अधिसूचना के बाद शुरू हुआ है। इसके तहत सरकार ने बिजली वितरण का काम निजी हाथों में देने का फैसला लिया है।

पंधेर ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार बिजली का वितरण निजी कंपनियां करेंगी। बिजली वितरण का अधिकार राज्य सरकारों को है लेकिन यह नोटिफिकेशन जारी कर केंद्र सरकार इसे भी अपने हाथ में ले रही है और काम चहेतों को दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ किसानों की अन्य मांगें व बढ़ रही महंगाई का भी मुद्दा होगा।


Leave a Reply