Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोहाली में निजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, CM भगवंत मान ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
Video of girl students taking bath in private university in Mohali goes viral, CM Bhagwant Mann ordered a high level inquiry

मोहाली में निजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, CM भगवंत मान ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

मोहाली : बड़ी खबर है कि मोहाली की निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय जबरदस्त हंगामा हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल कराने की बात सामने आई । वहीँ जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती थी। वह उनके कपड़े बदलने या नहाने के समय ही यह वीडियो बनाती थी। जिसके बाद अपने दोस्त को भेजती थी। लड़कियां कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी। लेकिन शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

मिली जानकारी अनुसार मौके पर लड़की से पूछताछ की गई । इस दौरान लड़की ने माना कि वह अपने दोस्त को वीडियो भेजती थी। वह अपने दोस्त के कहने पर ही सारी कार्रवाई को अंजाम देती थी।

वहीँ छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मौके पर कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। मिली जानकारी अनुसार आरोपी छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक टीम शिमला से लड़के को गिरफ्तार करने के लिए भेजी गई है। दूसरी तरफ एसएसपी विवेकशील सोनी ने पूरे मामले का खंडन किया और कहा कि आरोपी लड़की ने केवल अपने ही वीडियो भेजे थे। किसी और लड़की के नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान एक लड़की की तबीयत बिगड़ी थी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है।

वहीँ CM भगवंत मान ने पूरे मामले की निंदा करते हुए कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ…हमारी बेटियां हमारी शान हैं। मैंने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 


Leave a Reply