Latest news
फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू

India Living News

Hot News
You are currently viewing सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा , बिश्नोई गैंग ने सलमान को उनके फार्महाऊस पर मारने का बनाया था प्लान
Big disclosure about Salman Khan, Bishnoi gang had planned to kill Salman at his farmhouse

सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा , बिश्नोई गैंग ने सलमान को उनके फार्महाऊस पर मारने का बनाया था प्लान

मुंबई : बड़ी खबर सामने आई है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने का एक बार प्लान फेल होने के बाद बिश्नोई गैंग ने एक और प्लान बी बनाया था। इस बात खुलासा पंजाब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। बता दे कि पुलिस ने बताया कि बिश्नोई गैंग ने सलमान खान पर हमले की दूसरी बार साजिश की थी। उन्होंने सलमान को उनके ही फार्महाउस में मारने का प्लान बनाया था।

पुलिस ने कहा, सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की दूसरी बार प्लानिंग की थी। इस प्लान को कोई और नहीं बल्कि गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित (लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक शूटर) को चुना था। बता दें कि पुलिस ने कपिल को हाल ही में भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा पुलिस ने प्लान बी का खुलासा करते हुए कहा कि पनवेल में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का फार्महाउस है, इसलिए कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और अन्य शूटर्स मुंबई के वाजे इलाके में पनवेल में एक किराए का कमरा लेकर रुकने आए थे। उन्होंने उस पूरे रास्ते की रैकी कर यह कमरा किराए पर लिया था। पुलिस ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ महीने तक बिश्नोई गैंग के लोग इस कमरे में रुके थे।

 


Leave a Reply