Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Sodal Mela : सोढल मंदिर में उमड़ी श्रदालुओं की भीड़ , लोगों ने की जमकर खरीददारी, देखें तस्वीरें
Sodal Mela: Crowd of devotees gathered in Sodal temple, people shop fiercely, see photos

Sodal Mela : सोढल मंदिर में उमड़ी श्रदालुओं की भीड़ , लोगों ने की जमकर खरीददारी, देखें तस्वीरें

जालंधर : पंजाब के जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में श्रदालुओं की भीड़ उमड़ी । बता दे मेला पिछले कुछ दिनों से ही चल रहा है , मेला 9 सितम्बर का था। बता दे मेला करीब 10 दिन तक चलता है और यहाँ देश विदेश से लाखों की संख्या में भगत पहुँचते है। इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा देखने को मिली। लोग घरों से बच्चों को लेकर निकले। माथा टेकने के लिए जो लाइन गुरुवार की रात को लगी थी वैसी ही लाइन शुक्रवार की रात को भी लगी रही। श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर बाबा के दर्शन किए।

मेले में लगे झूले भी सारी रात चलते रहे और बाजार भी सारी रात खुले रहे। लोगों ने रातभर मेले में लगी दुकानों में खरीददारी की। बता मेले में जगह जगह लंगर भी लगाए थे। मेले को लेकर प्रशासन ने बड़े पुख्ता प्रबंध किये हुए थे।

ऐसी मान्यता है कि चड्ढा बिरादरी बाबा सोढल को अपने जठेरे के रूप में पूजती है। चड्ढा बिरादरी के जठेरे बाबा सोढल में हर धर्म व समुदाय के लोग नतमस्तक होने के लिए आते हैं। बाबा के दरबार में 14 रोट का प्रसाद चढ़ता है। इनमें से 7 रोट प्रसाद के रूप में वापस मिल जाते हैं। इस प्रसाद को उस परिवार की बेटी तो खा सकती है, लेकिन उसके पति व बच्चों को देना वर्जित है।

बता दे कि लोग मुरादें पूरी हो जाने पर ढोल-बैंड बाजों के साथ बच्चों को खुशी-खुशी साथ लाकर श्री सिद्ध बाबा सोढल के मंदिर में आकर माथा टेकते हैं। इसके बाद मंदिर परिसर में ही बने तालाब में जाकर बाबा सोढल की मूर्ति पर दूध चढ़ाकर एवं तालाब में दूध से बने अमृत का छींटा लेकर अपनी यात्रा को संपूर्ण मानते हैं।

 

 


Leave a Reply