Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले की तैयारियों का लिया जायजा
Additional Deputy Commissioner took stock of the preparations for Shri Sidh Baba Sodal Fair

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले की तैयारियों का लिया जायजा

जालंधर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित सरीन ने शुक्रवार को 9 से 12 सितंबर तक मनाए जा रहे श्री सिद्ध बाबा सोडल मेले की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को विभिन्न प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि मेले को उचित ढंग से संचालित करने के लिए प्रशासन की तरफ से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डियूटियो की बाँट करते हुए क्षेत्र में सफाई, लाईट व्यवस्था, सड़कों की मुरम्मत, अस्थाई शौचालय, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, चौराहों का सौंदर्यीकरण और अन्य व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मेले के दौरान मैडीकल टीमों और दमकल विभाग को तैनात करने के अलावा पुलिस विभाग को सुरक्षा, सुचारू यातायात व्यवस्था, पार्किंग और बैरिकेडिंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। श्री सिद्ध बाबा सोडल ट्रस्ट जालंधर के प्रतिनिधियों को मेले के संबंध में हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने कहा कि प्रशासन व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।

इस अवसर पर डी.सी.पी नरेश डोगरा, डीसीपी जगमोहन सिंह, एसडीएम जै इंदर सिंह, ज्वाईंट कमिश्नर नगर निगम, जालंधर शिखा भगत, विभिन्न विभागों के अधिकारी और श्री सिद्ध बाबा सोडल ट्रस्ट जालंधर के प्रतिनिधी उपस्थित थे।


Leave a Reply