Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर हास्पिटल का किया उद्घाटन
PM Narendra Modi inaugurates Homi Bhabha Cancer Hospital in Mullanpur, Mohali

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर हास्पिटल का किया उद्घाटन

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में होमी भाभा कैंसर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। मिली जानकारी अनुसार दोपहर करीब 3 बजे उनका हेलीकाप्टर मुल्लांपुर में बनाए गए हेलीपैड पर लैंड किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने मेडीसिटी में बने कैंसर हॉस्पिटल का रिबन काटकर शुभारंभ किया । वहीँ इस मौके उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद रहे। वहीँ कैंसर हास्पिटल का शुभारंभ कर अस्पताल को कैंसर मरीजों के इलाज के लिए समर्पित किया गया।

आपको बता दे आज के दिन ट्राईसिटी ही नहीं बल्कि उत्तरभारत के कई राज्यों के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैंसर हास्पिटल की सौगात दी है। आपको बता दे ये हॉस्पिटल न्यू चंडीगढ़ की मेडिसिटी में 50 एकड़ में बनाया गया है। होमी भाभा कैंसर हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का नींव पत्थर लगभग 9 साल पहले दिसंबर 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह द्वारा रखा गया था। अस्पताल को बनाने और इसके इंफ्रास्ट्रचर को तैयार करने में कुल लागत 663.74 करोड़ रुपये खर्च हुई है। होमी भाभा कैंसर हास्पिटल उत्तरी भारत का सबसे अत्याधुनिक सुविधाओं वाला 300 बेड का अस्पताल है।

बता दे कि होमी भाभा कैंसर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का लाभ पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के मरीजों को भी मिलेगा।

 


Leave a Reply