Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing विदेश दौरे पर गए डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को मिली धमकी
Dera Ballan chief Sant Niranjan Das, who went on foreign tour, received threats

विदेश दौरे पर गए डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को मिली धमकी

जालंधर: बड़ी खबर मिली है कि डेरा सचखंड बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास को विदेश यात्रा के दौरान प्रचार नहीं करने की धमकी दी गई है। इसे लेकर पुलिस के पास ट्रस्ट ने शिकायत दी है और उनकी विदेश में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीँ एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह को दी शिकायत में ट्रस्ट ने बताया कि संत निरंजन दास इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। इटली में एक व्यक्ति ने उन्हें अपने धर्म का प्रचार न करने की धमकी दी है।

आपको बता दें कि, इन दिनों संत निरंजन दास विदेश दौरे के चलते स्पेन में हैं। उसके बाद वे अपने अलग-अलग धार्मिक समागमों के लिए जर्मनी, फ्रांस व नीदरलैंड जाएंगे। धमकी मिलने के बाद डेरा सचखंड बल्लां को समर्पित रविदासिया समाज से संबंधित अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने संयुक्त मांगपत्र में संत निरंजन दास की देश-विदेश में अधिक से अधिक सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग की है।

एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि सारा मामला उनके ध्यान में है। संत निरंजन दास जी महाराज की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए संबंधित एजेंसियों को अलर्ट भेज दिया गया है।

 


Leave a Reply