Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing थानां 8 की पुलिस ने एक देसी पिस्तौल व 5 वाहन समेत 1 आरोपी किया काबू , व एक आरोपी मौके से फरार
Police of police station 8 arrested 1 accused including a pistol and 5 vehicles, and one accused escaped from the spot

थानां 8 की पुलिस ने एक देसी पिस्तौल व 5 वाहन समेत 1 आरोपी किया काबू , व एक आरोपी मौके से फरार

जालंधर : थाना न:8 की पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी का दूसरा साथी मनीष पुत्र विनंदशेवर राम मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए एसीपी मोहित कुमार सिंगला ने बताया कि थाना न: 8 के प्रभारी कुलदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई जगदीश लाल पुलिस पार्टी सहित ट्रांसपोर्ट नगर मौैजूद थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली की आरोपी दोपहिया वाहन चुराकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं और आरोपियों के पास अवैध हथियार भी हैं।

सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस टीम ने पठानकोट चौक पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी अनीश को काबू कर लिया और आरोपी मनीष मौके से भाग निकला। पुलिस ने अनीश से एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान अनीश पुत्र राम आशीष वासी परशुराम नगर के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को अलग अलग इलाकों से चुराए गए 5 वाहन जब्त करवाए जोकि उसने ट्रांसपोर्ट में खाली प्लाट में खड़े किए थे। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर फरार आरोपी मनीश की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी शुरू कर दी है।

 

 


Leave a Reply