Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing राहत की खबर , किसानों ने फगवाड़ा में खोला हाईवे , धरना अभी जारी
News of relief, farmers opened highway in Phagwara, picket continues

राहत की खबर , किसानों ने फगवाड़ा में खोला हाईवे , धरना अभी जारी

जालंधर : आपको बता दे कि जालंधर से लुधियाना और लुधियाना से जालंधर की तरफ आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। फगवाड़ा में शुगर मिल के सामने हाईवे पर धरना लगाकर बैठे किसानों ने जो पूरा हाईवे जाम किया था उसे खोल दिया है। वहीँ किसान नेताओं का कहना है कि हाईवे सरकार या प्रशासन के कहने पर नहीं खोला गया है बल्कि लोगों की परेशानी को देखते हुए खोला गया है।

भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान मनजीत सिंह राय ने कहा कि धरना लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनके खातों में गन्ने का बकाया नहीं डालती। उन्होंने कहा कि धरना जहां लगा है वहीं पर लगा रहेगा।

उन्होंने कहा आम लोगों की सुविधा के लिए जो पिछले कल हाईवे की जालंधर से लुधियाना वाली लाइन रोकी थी उसे खोल दिया गया है। नकोदर वाली सड़क से भी ट्रालियां हटा ली गई हैं और लुधियाना वाला ट्रैफिक शुगर मिल के सामने से सर्विस लेन से होकर हाईवे पर जा रहा है।

 


Leave a Reply